28 नवंबर 2024 - 13:14
संभल के बाद अब अजमेर पर बवाल, ओवैसी की तीखी प्रतिक्रिया

बता दें कि संभल की ही तर्ज़ पर राजस्थान की एक निचली अदालत ने दरगाह परिसर में संकट मोचन महादेव मंदिर के अस्तित्व का दावा करने वाली याचिका स्वीकार कर ली।

संभल की शाही मस्जिद के विवाद की आग अभी शांत भी नहीं हुई कि एक बार फिर हिंदुत्ववादी शक्तियों ने देश में विवाद की आग फ़ैलाते हुए अजमेर को लेकर मिशन शुरू कर दिया जिस पर हैदराबाद से सांसद असद ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। 

 AIMIM चीफ और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने टिप्पणी है। एक्स पर पीएम नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए ट्वीट किया है कि बहुत ही अफ़सोसनाक बात है कि हिंदुत्व का एजेंडा पूरा करने के लिए क़ानून और संविधान की धज्जियाँ उड़ायी जा रहीं हैं और नरेंद्र मोदी चुप चाप देख रहे हैं। 

बता दें कि संभाल की ही तर्ज़ पर राजस्थान की एक निचली अदालत ने दरगाह परिसर में संकट मोचन महादेव मंदिर के अस्तित्व का दावा करने वाली याचिका स्वीकार कर ली। 

ओवैसी ने कहा कि ख्वाजा के आस्तान पर सदियों से लोग जा रहे हैं और जाते रहेंगे इंशाअल्लाह। कई राजा, महाराजा, शहंशाह, आए और चले गये, लेकिन ख़्वाजा अजमेरी का आस्ताना आज भी आबाद है।